सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जानें आज का ताजा दाम
mahendra india news. new delhi
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम धड़ल्ले से गिरे हैं। इंटरनेशनल मार्केट पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.05% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4166.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 1.13% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 61.020 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी, सोना और चांदी ऐसी धातु है जिसके दाम का अंदाजा कभी नहीं लगाया जा सकता है। कल यानी सोमवार 28 सितंबर को गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट देखी गई थी। जहां सोना ₹4000 तक गिरा था वही चांदी में ₹7500 तक की गिरावट आई थी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ 122 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,48,860 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1400 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,26,306 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
