home page

सोने में रुपये लगाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 2030 में बढक़र कितना हो जाएगा सोने का रेट

 | 
Major update for those investing in gold: How much will the gold rate rise to by 2030

mahendra india news, new delhi

पिछले कई दिनों से सोने चांदी के रेट में उतार चढ़ाव जारी है। कई लोग सोने चांदी पर निवेश कर रहे हैं। इसी बीच ग्‍लोबल इकोनॉम‍िक रूझान पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ का मानना है कि वर्ष 2030 तक सोने के रेट ऐसे ऐतिहासिक लेवल पर पहुंच सकते है। जो इसे पहले से कहीं अधिक मूल्यवान एसेट बना देंगे। 


बाजार के जानकारों मुताबिक मौजूदा परिस्थितियां ऐसी ही बनी रहीं, तो अगले कई वर्ष में सोने के रेट दोगुने हो सकते हैं. जेपी मार्गन ने तो इसी वर्ष दिसंबर माह तक सोने का रेट चढक़र 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने का अनुमान जताया है। बैंक ऑफ अमेर‍िका ने भी आने वाले वक्त में सोने के रेट में जबरदस्‍त तेजी आने की उम्‍मीद जताई है। 

भव‍िष्‍यवाणी रॉबर्ट कियोसाकी की है। रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने सोने को लेकर भव‍िष्‍यवाणी की है कि वर्ष 2035 तक सोने का रेट उछलकर 10 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम तक पहुंच सकता है.। कुछ एक्‍सपर्ट की तरफ से यह भी दावा क‍िया गया है वर्ष 2030 तक 10 ग्राम सोने का रेट बढक़र 3 लाख रुपये हो सकता है। इसका सीधा मतलब हुआ क‍ि आज से पांच साल बाद सोना मौजूदा स्‍तर से दोगुने रेट पर जा सकता है। 

WhatsApp Group Join Now

सोने चांदी के रेट में आई गिरावट, 24 जून के देखें ताजा रेट 
सोने चांदी के बुधवार यानि 24 जून 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सर्राफा बाजार में सोने चांदी के रेटों में हल्की नरमी देखने को मिली है। बुधवार को आज 24 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. कल के मुकाबले सोने में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज हुई है. 

चांदी के रेट में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी का भाव 2,44,900 रुपये पर पहुंच गया है. कल के मुकाबले इसमें 100 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. हालांकि पिछले एक महीने में चांदी करीब 35,100 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।