सोने-चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानें ताजा रेट
mahendra india news, new delhi
भारतीय सर्राफा बाजार में 25 अगस्त 2026 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। बुलियन वेबसाइट के मुताबिक सुबह 6.15 बजे तक 24 कैरेट सोने का रेट 1,63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव भी उछलकर 2,45,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में अच्छी खासी बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना जहां 1,63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,866 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अगर पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो केवल एक हफ्ते के भीतर ही 24 कैरेट सोने की कीमत में 5.8% से अधिक का उछाल आया है। वहीं अगर बीते एक साल की बात करें तो सोने के दाम में 62% से थोड़ा ज्यादा का बड़ा इजाफा देखने को मिला है।
