home page

सोने-चांदी के नये रेट हुए जारी, जानिए किस रेट हुआ सोना चांदी

 | 
New rates of gold and silver have been released, know at what rate gold and silver are available
mahendra india news, new delhi

इस दिसंबर माह में भी कई शादियां है। शादी का सीजन होने पर लोग चांदी सोने की खरीददारी कर रहे हैं। वैसे देखे तो सोने-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का रेट बढक़र एक लाख्ख 28 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी के रेट बढक़र एक लाख 75 हजार 180 रुपये प्रति किलो हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना उछलकर 1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

इसी के साथ ही आपको बता दें कि चांदी के भी लगातार पांचवें दिन भी भाव बढ़ते जा रहे हैं। यह बढक़र एक लाख 77 हजार रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का भाव बढ़त के साथ 1,30,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स में चांदी चढक़र 1,78,649 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

ताजा सोने-चांदी के भाव

सोना 24 कैरेट             128800 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट            128284 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट            117981 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट            96600 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट            75348 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999                  175180 रुपये प्रति किलोग्राम