home page

New Rules 1 July: आज 1 July से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

 | 
 July
mahendra india news, new delhi

आज से July का महीना शुरु होने वाला है। नया महीना शुरु होने के साथ ही कई नियमों New Rules 1 July​​​​​​​में बदलाव होने वाला है। महीने के पहले दिन बदलने वाले इन नियमों का आपकी जेब पर सीधा असर होने वाला है। आइए जानते हैं कि जुलाई महीने में क्रेडिट कार्ड, मोबाइल सिम समेत कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं।

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में बदलाव
1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव होनेवाला है। इसके बाद कुछ पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए बिल पेमेंट में दिक्कत आ सकती है। क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ INDIA के नए रेग्युलेशन के अनुसार, 1 July​​​​​​​ से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम यानी BBPS के जरिए किये जाने चाहिए। य़ानी 1 July​​​​​​​ से भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए बिलिंग करनी होगी।

SIM कार्ड पोर्ट नियम
सिम कार्ड संबंधित नियम में भी 1 July​​​​​​​ से बदलाव होने वाला है। ट्राइ ने सुरक्षा के लिहाज से नियम में बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव किया जा रहा है। इसमें सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने पर ग्राहक को नए सिम के लिए अब थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि पहले स्टोर से नया सिम कार्ड मिल जाता था। लेकिन अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है। अब 7 दिन के बाद नया सिम दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

पेटीएम बैंक का इनएक्टिव वॉलेट होगा बंद
पेटीएम पेमेंट बैंक के इनएक्टिव वॉलेट 20 जुलाई 2024 से बंद कर दिये जाएंगे। इसके तहत पिछले एक साल या उससे ज्यादा समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनमें बैलेंस जीरो है उन वॉलेट को बंद कर दिया जाएगा। इससे प्रभावित सभी यूजर्स को सूचित कर दिया जाएगा और उन्हें वॉलेट बंद होने से 30 दिन पहले जानकारी दे दी जाएगी।

3 नए आपराधिक कानून होंगे लागू
देश में 1 जुलाई को सबसे बड़ा बदलाव दण्ड आधारित न्याय प्रणाली के लिए पुराने आपराधिक कानूनों की जगह अब 3 नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं।  3 नए कानून में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 कानून हैं।