Petrol-Diesel के नए टैक्स रेट जारी, सरकार ने डीजल और ATF पर दी बड़ी राहत
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर एक्साइज ड्यूटी गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी. सरकार की अधिसूचना संख्या 52/2026-सेंट्रल एक्साइज के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 से डीजल के एक्सपोर्ट पर 16 रुपये प्रति लीटर की SAED लगेगी. इसमें SAED 16 रुपये और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस शून्य रखा गया है.
वहीं, ATF के एक्सपोर्ट के लिए अधिसूचना संख्या 53/2026-सेंट्रल एक्साइज जारी की गई है. इसके तहत 1 अक्टूबर से ATF पर 10.5 रुपये प्रति लीटर SAED लागू होगी
वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 30 सितंबर 2026 को दो अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं. इनके मुताबिक, डीजल के एक्सपोर्ट पर 20 रुपये की बजाय अब 16 रुपये प्रति लीटर की स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) लागू होगी. पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ के एक्सपोर्ट पर लगने वाली विशेष ड्यूटी को लेकर सरकार ने नई दरें जारी कर दी हैं
वहीं ATF पर एक्साइज ड्यूटी 15 रुपये से घटाकर 10.50 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले टैक्स को 50 पैसे प्रति लीटर पर बरकरार रखा गया है. यानी इसे न कम किया गया है और न ही बढ़ाया गया है. सरकार का ये कदम दर्शाता है कि देश में पेट्रोल, डीजल और जेट फ्यूल पर्याप्त मात्रा में है
सरकार ने साफ किया है कि घरेलू इस्तेमाल के लिए जारी किए जाने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसका मतलब है कि ताजा फैसला मुख्य रूप से इन पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लागू शुल्क से जुड़ा है।
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर है, पेट्रोल और डीजल की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है, बता दें कि अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और अन्य कारणों से पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग हो सकती है
- मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 | डीजल ₹97.83
- कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 | डीजल ₹99.82
- चेन्नई: पेट्रोल ₹107.76 | डीजल ₹99.55
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 | डीजल ₹98.80
- हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.73 | डीजल ₹103.86
- गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 | डीजल ₹95.44
- नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.56
