HARYANA के SIRSA में अब गैस की होगी होम डिलीवरी, होम डिलीवरी में कोई समस्या आती है, तो....
Mahendra india news, new delhi
SIRSA जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के नियंत्रक हरवीर सिंह ने जिलावासियों से कहा है कि वे गैस सिलेंडर की रिफिल लेने के लिए गैस एजेंसियों के कार्यालय या गोदाम पर अनावश्यक रूप से न जाएं। DFSC द्वारा सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से बुकिंग के आधार पर तिथिवार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी गैस एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में कोई समस्या आती है, तो वह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के हेल्पलाइन नंबर 01666-248422 पर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकता है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे संयम बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि सिरसा जिले में घरेलू गैस सिलेंडर, सीएनजी तथा पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है।
