home page

8 अप्रैल 2026 को सोने चांदी के रेट में आया उछाल, जानिए किस रेट पर पहुंचा सोना चांदी

 | 
On April 8, 2026, there was a jump in the rates of gold and silver. See the rates at which gold and silver reached
mahendra india news, new delhi

सोने व चांदी के बुधवार यानि 8 अप्रैल को रेट जारी हो गया हैं। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर हो गया। इसके बाद बाजार ख्खुलते ही रेटों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 2.14 फीसद बढक़र यानी 3212 रुपये तेजी के साथ 1,53,501 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि सोने के पिछले दिन यह 1,50,289 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

गौरतलब है कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2.33 फीसद बढक़र $4842 प्रति औंस हो गया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना टूटकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया।

 उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने को रेट 1,49,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना बुधवार सुबह तक 1,47,786 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।  वहीं, चांदी में 0.68 फीसदी यानी 1,579 रुपये की गिरावट आई। यह 2,31,800 रुपये प्रति किलो पर बोली जा रही थी

WhatsApp Group Join Now