home page

सितंबर माह के प्रथम दिन, सोना फ्लैट, चांदी में तेजी, देखें ताजा

 | 
On the first day of September, gold remains flat while silver sees a rise; check the latest rates

mahendra india news, new delhi
सोने चांदी में मंगलवार यानि एक सितंबर 2026 को प्रथम दिन सोना फ्लैट ट्रेड कर रहा है जबकि चांदी के रेटों में तेजी आई है।एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की रेट में करीब 200 रुपये की गिरावट आई लेकिन फिर यह फ्लैट हो गया। 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,54,304 रुपये पर खुला।

आपको बता दें कि शुरुआती कारोबार में सोना 1,54,251 रुपये तक नीचे और 1,54,741 रुपये तक ऊपर गया। सुबह 9.20 बजे सोना 188 रुपये की तेजी के साथ 1,54,648 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 356 रुपये की तेजी के साथ 155840 रुपये पर था जबकि 5 फरवरी की डिलीवरी वाला सोना 95 रुपये नीचे 1,57,300 रुपये पर आ गया।

चांदी का रेट 
आपको बता दें कि 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,40,121 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,40,425 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,40,338 रुपये तक नीचे और 2,41,800 रुपये तक हाई गया। सुबह 9.28 बजे यह 1,530 रुपये की तेजी के साथ 2,41,651 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 1,699 रुपये ऊपर 2,35,540 रुपये पर पहुंच गई।

WhatsApp Group Join Now