home page

25 मई की फिर बढ़ा पेट्रोल डीजल का रेट, इस माह में चौथी बार बढ़ोतरी, देखे अपने शहर के ताजा रेट

 | 
Petrol and diesel prices increased again on May 25, the fourth increase this month. Check the latest rates in your city
mahendra india news, new delhi

देश में पेट्रोल और डीजल के रेटों में सोमवार यानि 25 मई को फिर से बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गई है.

इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेटों में तेजी मानी जा रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ है. कुछ हफ्ते पहले तक कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। सबसे बड़ी बात ये है कि मई माह में यह चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है. यानी महंगाई का दबाव अब लगातार बढ़ता जा रहा है। 


मई 2026 में अब तक कितनी बढ़ोतरी हुई?

तिथि    पेट्रोल    डीजल
15 मई    ₹3 प्रति लीटर    ₹3 प्रति लीटर
19 मई    करीब 90 पैसे    करीब 90 पैसे
23 मई    87 पैसे    91 पैसे
25 मई    ₹2.61    ₹2.71
लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों से लेकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर तक सभी की चिंता बढ़ा दी है.

पेट्रोल के नये रेट 
दिल्ली: ₹102.12 (+2.61)
कोलकाता: ₹113.51 (+2.87)
मुंबई: ₹111.21 (+2.72)
चेन्नई: ₹107.77 (+2.46)

WhatsApp Group Join Now


डीज़ल की नई कीमतें
दिल्ली: ₹95.20 (+2.71)
कोलकाता: ₹99.82 (+2.80)
मुंबई: ₹97.83 (+2.81)
चेन्नई: ₹99.55 (+2.57)