home page

13 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम, युद्ध फिर से भड़कने से महंगा हुआ क्रूड

 | 
Petrol and diesel prices on July 13, 2026; crude oil becomes costlier as the war flares up again

Mahendra india news, new delhi
 INDIA की सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज यानी सोमवार, 13 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। उधर पाकिस्तान में परसों ही दोनों ईंधनों के दाम में भारी इजाफा हुआ है। अपने यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ हुए अंतरिम युद्ध विराम को खत्म करने की घोषणा की है। इसके बाद पश्चिम एशिया में दोनों तरफ से हमले तेज हो गए हैं। इसका असर इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude Oil Market) पर दिखा। सोमवार की सुबह कच्चे तेल की कीमतों में तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखी।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।