हाई पर पहुंचा पेट्रोल, डीजल: चेक करें पेट्रोल, डीजल, LPG, CNG के आज के रेट
mahendra india news, new delhi
आज दशहरा के दिन HPCL, IOCL और BPCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट सुबह 6 बजे जारी कर दिया। दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है। तेल की कीमतें 5 महीने के हाई पर पहुंच गई हैं। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। होर्मुज स्ट्रेट के आसपास हालिया तनाव बढ़ने के बावजूद फारस की खाड़ी से कच्चे तेल का निर्यात तेज गति से जारी है।
IGL के पंपों पर आज भी सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो NCR के अन्य शहरों की तुलना में काफी सस्ती है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 95.59 रुपये प्रति किलोग्राम है।
एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अक्टूबर के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल 2810 रुपये और 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस 942 रुपये पर टिका हुआ है। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 2954 रुपये और घरेलू 968 रुपये का है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट (प्रति लीटर)
- नई दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.20
- मुंबई: पेट्रोल ₹111.18 | डीजल ₹97.83
- कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47 | डीजल ₹99.82
- चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 | डीजल ₹99.55
- नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 | डीजल ₹95.56
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 | डीजल ₹86.09
- जयपुर: पेट्रोल ₹112.66 | डीजल ₹97.78
- लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 | डीजल ₹95.55 [1]
