पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, ब्रेंट क्रूड में 2.36% की गिरावट, जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
mahendra india news, new delhi
तेल कंपनियों ने आज, 28 नवंबर के पेट्रोल और डीजल के रेट भी जारी कर दिए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर है. वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल आज 101.89 रुपये लीटर मिल रहा है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमत में अच्छी-खासी गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड का रेट 2.36 फीसदी टूटकर 94 डॉलर बैरल हो गया है. कच्चे तेल की कीमत में गिरावट भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए अच्छी खबर है. देश में तेल कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं.
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपये जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर में उपलब्ध है. चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपये और डीजल की 99.66 रुपये प्रति लीटर है. लखनऊ में डीजल की कीमत 95.36 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 101.89 रुपये प्रति लीटर है. XP95 110.47 रुपये लीटर है. जयपुर में डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 112.69 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. XP95 की कीमत 121.97 रुपये और XG की कीमत 103.23 रुपये प्रति लीटर है. भोपाल में डीजल 99.64 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 114.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. XP95 की कीमत यहां 123.88 रुपये है
