home page

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

 
Petrol and Diesel Prices Today: Latest rates for petrol and diesel in Delhi, Mumbai, Chennai, and Kolkata released; find out the prices in your city
 | 
 Petrol and Diesel Prices Today: Latest rates for petrol and diesel in Delhi, Mumbai, Chennai, and Kolkata released; find out the prices in your city

 ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के 5 नवंबर के रेट सुबह 6 बजे जारी कर दी हैं। आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 8.98 डॉलर टूटकर 94.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों से ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है। इससे कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना है। ईरान युद्ध खत्म होने के उम्मीद में कच्चे तेल की कीमतें धड़ाम हो गई हैं 

आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है।

पेट्रोल-डीजल के 5 नवंबर के रेट

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल की 97.83 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.05 रुपये और डीजल की 99.28 रुपये है।

WhatsApp Group Join Now