Petrol Diesel Price Today: मुंबई में Petrol की कीमतों में हुई हल्की बढ़ोतरी, कई शहरों में बदले ईंधन के दाम
mahendra india news, new delhi
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। पेट्रोल डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं, क्रूड ऑयल मार्केट (Crude Oil Market) में भाव चढ़ गए। बुधवार को बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम थोड़े चढ़े हुए दिखे।
लेकिन, अपने देश में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 11 जून 2026 को भी दाम में कई बड़े शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का बदलाव देखने को मिला. मुंबई में पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर ₹111.21 प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल की कीमत ₹97.83 प्रति लीटर पर स्थिर रही. कुछ शहरों में बढ़ोतरी दर्ज हुई तो कुछ जगहों पर कीमतों में मामूली गिरावट भी देखने को मिली.
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये,
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है।
भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।
