home page

18 मई को बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, टंकी फुल कराने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

 | 
Petrol and diesel rates changed on May 18; check the latest rates in your city before filling your tank
mahendra india news, new delhi

पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिए गये हैं। पेट्रोल और डीजल के देशभर में बीते शुक्रवार को 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद बाद आज सोमवार यानी 18 मई को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेटों में हल्का बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें कि अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैल्यू ऐडेड टैक्स (ङ्क्रञ्ज) और माल ढुलाई के अंतर के कारण आज कहीं पेट्रोल-डीजल थोड़ा महंगा हुआ है तो कुछ शहरों में राहत भी मिली है. वहीं देश के चारों प्रमुख मेट्रो सिटी में आज रेटों स्थिर बनी हुई हैं. ऐसे में अगर आप आज गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जानिए लीजिए। 

देश के कई बड़े शहरों में आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. तेल कंपनियों ने वहां कोई नया बदलाव नहीं किया है और पुराने रेट ही लागू हैं। 

  • दिल्ली  में  पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर 
  • कोलकाता में आज पेट्रोल ₹108.70 प्रति लीटर और डीजल ₹95.13 प्रति लीटर 
  • मुंबई में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ, पेट्रोल ₹106.68 प्रति लीटर और डीजल ₹93.14 प्रति लीटर .
  • बेंगलुरु में आज पेट्रोल ₹106.17 प्रति लीटर और डीजल ₹94.10 प्रति लीटर 
  • हैदराबाद में पेट्रोल ₹110.89 प्रति लीटर और डीजल ₹98.96 प्रति लीटर 
  • चंडीगढ़ में आज पेट्रोल ₹97.27 प्रति लीटर और डीजल ₹85.25 प्रति लीटर 
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई. यहां पेट्रोल का भाव ₹97.72 प्रति लीटर और डीजल ₹91.01 प्रति लीटर 
  • दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुड़गांव में आज तेल थोड़ा महंगा हुआ है. यहां 1 लीटर पेट्रोल ₹98.47 का और डीजल ₹90.94 का मिल रहा है.
  • भुवनेश्वर में आज  पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर और डीजल ₹96.11 प्रति लीटर