home page

19 जून 2026 को पेट्रोल डीजल का रेट जारी, देखिए आज के ताजा रेट

 | 
Petrol and diesel rates for June 19, 2026, released; check today's latest prices

mahendra india news, new delhi
आज शुक्रवार यानि 19 जून 2026 को पेट्रोल डीजल के रेट जारी हो गये हैं। युद्ध के कारण से नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे कच्चे तेल के शिपिंग कॉस्ट में भारी बढ़ोतरी का समाचार है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में आज भी कच्चे तेल का रेट नीचे आया। लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली राजकीय तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 19 जून 2026 को भी रेट में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ें पेट्रोल के आज ताजा रेट 
तेल कपनियों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

डीजल का ताजा रेट 
राजकीय ऑयल कंपनियों के मुताबिक आज को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

WhatsApp Group Join Now