home page

27 मई को 2026 पेट्रोल डीजल का रेट जारी, देखे अपने शहर के ताजा रेट

 | 
Petrol and diesel rates released on May 27, 2026: Check the latest rates in your city

 mahendra india news, new delhi
सरकारी कंपनियों ने आज 27 मई को पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल के रेटों में सोमवार को बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गई है

तिथि    पेट्रोल    डीजल
15 मई    ₹3 प्रति लीटर    ₹3 प्रति लीटर
19 मई    करीब 90 पैसे    करीब 90 पैसे
23 मई    87 पैसे    91 पैसे
25 मई    ₹2.61    ₹2.71
लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों से लेकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर तक सभी की चिंता बढ़ा दी है.

और भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

जानकार यह भी कह रहे हैं कि पेट्रोल व डीजल के खुदरा रेटों में अभी और बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में हो रही गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में तेजी के रुख से घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ता जा रहा है।

पेट्रोल के नये रेट 
दिल्ली: ₹102.12 (+2.61)
कोलकाता: ₹113.51 (+2.87)
मुंबई: ₹111.21 (+2.72)
चेन्नई: ₹107.77 (+2.46)

 

डीज़ल की नई कीमतें
दिल्ली: ₹95.20 (+2.71)
कोलकाता: ₹99.82 (+2.80)
मुंबई: ₹97.83 (+2.81)
चेन्नई: ₹99.55 (+2.57)

इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेटों में तेजी मानी जा रही है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ग्लोबल मार्केट में महंगा हुआ है. कुछ हफ्ते पहले तक कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, जो अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। सबसे बड़ी बात ये है कि मई माह में यह चौथी बार ईंधन महंगा हुआ है. यानी महंगाई का दबाव अब लगातार बढ़ता जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now