Petrol Diesel Price Today: फिर सस्ता हुआ क्रूड, जानिए 2 जून 2026 आज का भाव
mahendra india news, new delhi
इंडियन बॉस्केट क्रूड (Indian Basket Crude) सस्ता हुआ है तो मानक ब्रेंट क्रूड के दाम में मामूली तेजी दिखी है। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियां ने आज यानी मंगलवार, 2 जून 2026 को दाम में कोई बदलाव नहीं किया।सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। पेट्रोल डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं
हरियाणा में आज पेट्रोल की कीमत 103.15 रुपये प्रति लीटर है. पिछले 10 दिन में हरियाणा में पेट्रोल की कीमतें 99.56 रुपये प्रति लीटर से 103.45 रुपये प्रति लीटर हुई हैं. अगर हम आज की कीमत की तुलना पिछले 10 दिन की कीमत से करें तो पेट्रोल की कीमतें 3.89 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हैं
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है।
भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।
