home page

Petrol Diesel Price: 20 जुलाई 2026, को कच्चे तेल के बाजार में फिर तेजी, ब्रेंट क्रूड $90 के पार

 | 
Petrol-Diesel Prices: Crude oil market rallies again on July 20, 2026; Brent crude crosses $90

mahendra india news, new delhi

INDIA में सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमवार,यानी  20 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल के बाजार में इस समय भारी तेजी दिख रही है। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध शुरू हो गया है। तभी तो पिछले सप्ताह WTI crude के दाम में 11% से भी ज्यादा की तेजी आई थी। आज सुबह शुरुआती कारोबार के दौरान तो मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 90 डॉलर प्रति बैरल से भी ज्यादा कोट किया जा रहा है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।

 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।