home page

27 जून 2026 Petrol Price : क्रूड पर खत्म हुआ 'वार प्रीमियम' पेट्रोल डीजल की कीमतें जानिए

 | 
Petrol Price, June 27, 2026: 'War premium' on crude oil ends; check petrol and diesel prices

 अमेरिकी WTI Crude का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया है। लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने शनिवार, 27 जून 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, LPG और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

डीजल का दाम

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।