Petrol Price Today: चढ़ ही रहा है ब्रेंट क्रूड, DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये
mahendra india news, new delhi
भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 30 जून 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ठीक से लागू नहीं होने की खबर के बीच खुद डोनाल्ड ट्रम्प ने डिप्लोमेटिक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 30 जून 2026 यानी मंगलवार को दोहा में ईरान के साथ बैठक होगी,
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।
शहर पेट्रोल डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
