home page

Petrol Price Today: फिर महंगा हुआ क्रूड, दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102

 | 
Petrol Price Today: Crude oil prices rise again; petrol at ₹102 in Delhi today

mahendra india news, new delhi
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। पेट्रोल डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं, क्रूड ऑयल मार्केट (Crude Oil Market) में भाव चढ़ गए। बुधवार को बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम थोड़े चढ़े हुए दिखे। लेकिन, अपने देश में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 10 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

हरियाणा में आज पेट्रोल की कीमत 103.15 रुपये प्रति लीटर है. पिछले 10 दिन में हरियाणा में पेट्रोल की कीमतें 99.56 रुपये प्रति लीटर से 103.45 रुपये प्रति लीटर हुई हैं. अगर हम आज की कीमत की तुलना पिछले 10 दिन की कीमत से करें तो पेट्रोल की कीमतें 3.89 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी हैं

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में  पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है।

भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। जबकि, पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है।