Petrol Price Today: फिर से चढ़ने लगा क्रूड, चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹ 101.51 तो डीजल 89.47 के पार
mahendra india news, new delhi
इंटरनेशनल मार्केट में 29 जून 2026 आज क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price) में मामूली तेजी देखी गई। स्टेंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंड क्रूड (Brent Crude) के साथ साथ अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) का भाव भी चढ़ गया। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार, 29 जून 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में 29 जून 2026 पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।
शहर पेट्रोल का भाव डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.37 99.36
रांची 105.26 100.49
भोपाल 114.57 99.64
