Petrol Price Today: 16 जुलाई 2026, पेट्रोल-डीजल रेट जानिए
mahendra india news, new delhi
INDIA में सरकारी तेल कंपनियों ने आज गुरुवार, यानी 16 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। U.S. Energy Information Administration ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड ऑयल की इंवेंट्री (Crude Oil Inventory) घट कर 1.7 मिलियन बैरल रह गई है। यह बीते पांच साल के औसत इंवेंट्री से 6% कम है। मतलब कि अब अमेरिका में अब इंवेंट्री को औसत पर लाने के लिए भंडार भरा जाएगा। इसी कयास में एक बार फिर से कच्चे तेल का बाजार गर्म हुआ है।
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।
