पर्यावरण दिवस के दिन 5 जून को सोना और चांदी खरीदने वालों को राहत, चेक करें रेट लिस्ट
भारतीय सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिस के दिन सोने और चांदी के रेट जारी हो गये हैं। सोने व चांदी के रेटों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये घटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि चांदी भी 100 रुपये की कमजोरी के साथ 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
आपको बता दें कि ग्लोबल मार्केट्स की बात करें तो मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और अमेरिका-इरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण इन्वेस्टर्स में डर है. महंगाई बढऩे और ब्याज दरें और ऊंची होने की आशंका से ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी साप्ताहिक घाटे की तरफ बढ़ रहे हैं।
24 कैरेट सोने के रेट में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट आई है. इसके बाद शुद्ध सोना 1,56,100 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये सस्ता होकर 1,43,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.3 फीसदी गिरकर 4,462.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जिससे घरेलू बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है.
चांदी की चमक फीकी?
चांदी के खरीदारों के लिए भी आज थोड़ी राहत है. चांदी के रेटों में 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है, जिसके बाद देश के ज्यादातर हिस्सों में 1 किलो चांदी का भाव 2,79,900 रुपये पर पहुंच गया है. ग्लोबल लेवल में स्पॉट सिल्वर 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 73.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. हालांकि, चेन्नई में स्थानीय टैक्स के कारण चांदी अभी भी भारत के बाकी हिस्सों से महंगी है।
