home page

नहीं किया ये काम तो बंद हो सकती है सर्विस, LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, सिर्फ 4 दिन का समय

 | 
news

 mahendra india news, new delhi
अगर आप एलपीजी उपभोक्ता हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत ही जरूरी है। आपने इस पर ध्यान नहीं दिया तो आपको एलपीजी सिलेंडर लेने में परेशानी आ सकती है। जी हां ये बात सौ फीसद सच है। सिर्फ 4 दिन का समय, नहीं किया ये काम तो बंद हो सकती है सर्विस! सरकार ने घरेलू LPG कनेक्शन की e-KYC कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है. ग्राहकों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह समयसीमा बढ़ाई गई है. अगर आपके LPG कनेक्शन की e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो जल्द से जल्द ये प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर होगा

 गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी में परेशानी आ सकती है यानी जरूरत के समय सिलेंडर हासिल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. कुछ मामलों में LPG सब्सिडी का लाभ भी प्रभावित हो सकता है. जब तक ग्राहक का वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता, तब तक उसे सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है.

घर कैसे पूरी करें e-KYC?

LPG e-KYC के लिए ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं. घर बैठे प्रक्रिया पूरी करने के लिए Aadhaar FaceRD ऐप या संबंधित गैस कंपनी के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इंडियन आयल ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now

भारत गैस ग्राहक भारतगैस के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं

HP गैस ग्राहक HP के संबंधित ऐप के जरिए e-KYC करा सकते हैं

e-KYC के लिए मोबाइल नंबर से लिंक आधार की जरूरत होगी. अगर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो अपनी LPG एजेंसी पर जाकर भी KYC पूरी कराई जा सकती है.