home page

एक अगस्त 2026 से बदल रहे कई बड़े नियम, रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलें, जानें ITR भरने से लेकर क्या हुआ है बदलाव

 | 
news

mahendra india news, new delhi
आज शनिवार से अगस्त माह की शुरूआत हो गई है। माह की हर पहली तिथि पर सबकी नजर होती है। हर महीने की पहली तारीख से कुछ बदलाव जरूर हो जाते हैं। इसी क्रम में आज यानी 1 अगस्त 2026 से भी कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। 


1 अगस्त से क्या-क्या नियम बदल रहे हैं?

1 अगस्त से बदलाव
एक अगस्त यानि आज से रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम बदलेंगे
दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे 1 अगस्त से रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए नया टोकन आधारित सिस्टम लागू करने जा रहा है
इसका उद्देश्य आरक्षण काउंटरों पर भीड़ कम करना और टिकट बुकिंग को अधिक व्यवस्थित व पारदर्शी बनाना है

नये नियम के तहत टोकन जारी करने का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के अनुरूप रहेगा।
एसी तत्काल के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से सुबह 9 बजे और नॉन एसी के लिए सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक टोकन मिलेंगे
इसके बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे

1 अगस्त से बदलाव
अगर आपको ITR भरने में देरी हुई है, तो ये आपको आज से भारी पड़ सकती है
दरअसल, वित्त वर्ष से जुड़ा इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटीआर समय पर दाखिल नहीं करने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है
आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष के लिए बिना जुर्माने के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है, लेकिन जो लोग इस तारीख तक रिटर्न फाइल नहीं कर पाए हैं
उन्हें 1 अगस्त से बिलेटेड रिटर्न भरने पर आय के आधार पर भारी जुर्माना देना होगा

WhatsApp Group Join Now

1 अगस्त से बदलाव
इसी के साथ ही एक अगस्त से बैंकिंग शुल्क और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बदलाव हो सकता है
आज यानी अगस्त की शुरुआत के साथ कई बैंक क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट्स, लेट पेमेंट चार्ज, सर्विस फीस में बदलाव कर सकते हैं
हालांकि, ये नियम सभी बैंकों पर लागू नहीं होते हैं। इसलिए इसके लिए अपने बैंक से संपर्क करें

घटे LPG सिलिंडर के दाम

1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें कम हो गई हैं

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि कोलकाता में कमर्शियल सिलिंडर के दाम 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये घटाए गए हैं

ऐसे में अब नई दरें लागू होने के बाद कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2872.50 रुपये हो गई है

 बदलाव

  • आज यानी 1 अगस्त से C-KYC 2.0 लागू किए जाने की तैयारी है
  • देश के बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में ग्राहक सत्यापन को सुरक्षित बनाने के लिए 'सेंट्रल नो योर कस्टमर' यानी सीकेवाईसी 2.O सिस्टम लागू किया जा रहा है
  • C-KYC तहत ग्राहकों को 14 अंकों का एक यूनिक C-KYC नंबर मिलेगा