home page

सोने के भाव में जोरदार उछाल, 10 दिन की गिरावट थमी, चांदी की कीमतों पर भी नजर

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
 सोने की कीमतों (24 November 2026) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। सोने की कीमतों में 10 दिनों चल रही गिरावट का सिलसिला थम गया। आज (24 November 2026) गुरु नानक जयंती की वजह से देश का सर्राफा बाजार बंद है, उससे पहले तक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना उछलकर 1,26,800 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 3.48% बढ़कर यानी 4243 रुपये तेजी के साथ 1,26,021 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया। 

इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,24,945 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट का सोना 1,24,445 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का सोना 1,14,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट का सोना 93,709 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट का सोना 73,093 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,710 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,16,150 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 95,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमतों (24 November 2026) में लगातार बदलाव हो रहा है। कई दिनों से कीमतों में लगातार हो रही गिरावट पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 1.57 लाख रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति किलो पर पहुंच गई। उधर MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर चांदी का वायदा भाव 4.32% बढ़कर यानी 6392 रुपये तेजी के साथ 1,54,205 रुपये प्रति किलो हो गया।

WhatsApp Group Join Now