18 मई को बाजार खुलते ही चांदी गिरी, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए ताजा रेट
सोने व चांदी के आज सोमवार यानि 18 मई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने व चांदी के रेटों में गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि एमसीएक्स पर चांदी करीबन 7 हजार रुपये की गिरावट आई जबकि सोना एक हजार रुपये सस्ता हुआ है। पश्चिम एशिया में तनाव बढऩे से कच्चे तेल के रेटों में तेजी आई है। इससे महंगाई बढऩे और ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है। इस कारण सोने और चांदी के रेटों में गिरावट आई है।
आपको बता दें कि एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,71,886 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2 लाख 67,400. रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 6,937 रुपये की गिरावट के साथ 2 लाख 64,949 रुपये तक आई। सुबह 10.10 बजे यह 153 रुपये की तेजी के साथ 2 लाख 72,039 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना भी शुरुआती कारोबार में 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,547 रुपये तक गिरा। 10.15 बजे यह 19 रुपये की तेजी के साथ 1,58,566 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सर्राफा बाजार का हाल
सर्राफा बाजार में भी सोने के रेट में गिरावट आई है जबकि चांदी तेजी के साथ ट्रेड कर रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 710 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख्ख 56,220 रुपये पर आ गया। इसी तरह 22 कैरेट वाला गोल्ड 650 रुपये की गिरावट के साथ 1,43,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 18 कैरेट वाला गोल्ड 530 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख 17,170 रुपये पर था। चांदी दस हजार रुपये की तेजी के साथ 2 लाख 90,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
