8 मई को बाजार खुलते ही चांदी उछली, सोना भी मजबूत, देखेें क्या रेट हुआ सोना चांदी
सोना चांदी के रेटों में 8 मई को बाजार खुलते ही उछाल देखने को मिला। बता दें कि एमसीएक्स पर चांदी के रेट बाजार खुलते ही 3,300 रुपये उछल गई जबकि सोना 800 रुपये से अधिक महंगा हुआ है। 3 जुलाई वाली चांदी पिछले सत्र में 2 लाख्ख 58,540 रुपये किलो के भाव पर बंद हुई थी जबकि शुक्रवार यह 2 लाख 59,999 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 3,271 रुपये की तेजी के साथ 2,61,811 तक उछली।
आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह 9.15 बजे चांदी 2,523 रुपये की तेजी के साथ 2 लाख 61,063 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में एक लाख 52,261 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज एक लाख 52,672 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 842 रुपये की तेजी के साथ एक लाख 53,103 रुपये तक उछला। सुबह 9.15 बजे यह 576 रुपये की तेजी के साथ एक लाख 52,837 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के रेटों में तेजी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वीरवार को बाजार बंद होने तक चांदी के रेट चढक़र 2,61,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, सोना चमककर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना चांदी में अलग-अलग रुख रहा। चांदी मजबूत हुई। वहीं, सोना मामूली नुकसान में रहा।
सर्राफा कीमत में गिरावट
हालांकि सर्राफा बाजार में सोने के रेट में गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड 320 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,680 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,950 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट वाला सोना भी 240 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,510 रुपये पर आ गया। दूसरी ओर चांदी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर है।
