home page

16 मई को चांदी के रेट लुढक़े, सोने भी हुआ धड़ाम, जानिए सोना चांदी के भाव

 | 
Silver rates fell on May 16, gold also crashed, know the prices of gold and silver
mahendra india news, new delhi

सोने व चांदी के शनिवार यानि 16 मई 2026 को सोने चांदी के रेट जारी हो गये हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने में जहां 3000 रुपये से अधिक की गिरावट आई तो वहीं चांदी बीस हजार रुपये से अधिक भरभरा गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना चांदी बुरी तरह टूट गईं। गुडरिटर्न्स के अनुसार भी सोना-चांदी धड़ाम हो गईं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक भी दोनों धातुओं की कीमत लुढक़ गई।

इसी के साथ ही आपको बता दें 
एमसीएक्स पर सोना और चांदी के रेटों में बड़ी गिरावट आई। शुक्रवार रात्रि 11 बजे मई डिलीवरी वाला सोना प्रति 10 ग्राम 3423 रुपये की गिरावट के साथ एक लाख 58,555 रुपये पर था। एक दिन में यह 2 प्रतिशत से अधिक लुढक़ गया। दिन के कारोबार के दौरान यह एक लाख 58,150 रुपये तक गिर गया था।

वहीं दूसरी ओर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी प्रति किलो 20 हजार रुपये से अधिक गिर गई। शुक्रवार रात्रि 11 बजे यह 20,452 रुपये की गिरावट के साथ 2 लाख 70,650 रुपये पर थी। एक दिन में इसमें 7 प्रतिशत से अधिक गिरावट आई। दिन के कारोबार के दौरान चांदी 2,68,504 रुपये तक गिर गई थी।

WhatsApp Group Join Now

सर्राफा बाजार में कितनी गिरी कीमत?
वहीं आपको बता दें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी का रेट 21,600 रुपये टूटकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वहीं सोने का रेट 3,200 रुपये टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली से यह गिरावट आई। 

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया।