home page

खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट, लीजिए पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट

 | 
Strait of Hormuz reopens, crude oil prices plummet; check the latest petrol and diesel rates

mahendra india news, new delhi
अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। सीजफायर होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) भी खुल गया है। इस बीच इंटरनेशनल क्रूड ऑयल मार्केट (Crude Oil Market) में भारी गिरावट देखी गई। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 16 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार  DELHI में 16 जून 2026 को पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक 16 जून 2026 को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।