पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये घटाई, डीजल पर सीधा 10 रुपये की कटौती
पेट्रोल डीजल को लेकर बडृी खबर आई है। पेट्रोल डीजल को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार एक्साइज ड्यूटी घटने से पेट्रोल और डीजल के रेट घटने की संभावना नहीं है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाई गई है, अब इस नरेंद्र मोदी सरकार के इस कदम से पेट्रोलियम कंपनियों और आम लोग दोनों को राहत मिलेगी.
आपको बता दें कि मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइड ड्यूटी उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। देश ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग में ऊर्जा संकट को देखते हुए केंद्र सरकार का यह मोटा निर्णय है. पेट्रोल और डीजल के रेट पर बढऩे से रोकने के लिए ये कदम केंद्र सरकार ने उठाया है।
