सोने चांदी के रेट में आज आया जबरदस्त उछाल, जानिए ताजा रेट
| Oct 6, 2025, 14:51 IST
mahendra india news, new delhi
पर्व सीजन मौजूद समय में चल रहा है। इस समय हर कोई चाहता है कि सोना चांदी खरीद कर घर पर लाए। इसी बीच सोने-चांदी के दाम आज यानी 6 अक्टूबर को एक बार फिर ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। सोने चांदी का क्या रेट हो गया।
आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,105 रुपए बढ़कर 1,19,059 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले ये 1,16,954 रुपए पर था। वहीं, चांदी की कीमत भी 2,940 रुपए महंगी होकर 1,48,550 पर पहुंच गई। कल (रविवार को) ये 1,45,610 रुपए पर थी।
