home page

केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल

 | 
news
mahendra india news, new delhi

लेक्स-फ्यूल बाइक लॉन्च की गई है। बता दें कि देश के केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की प्रथम फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस शुभ मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कंपनी की इस पहल की सराहनीय बताते हुए कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, आत्मनिर्भर और टिकाऊ परिवहन के विजन के अनुरूप है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजार के रूप में भारत फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभा सकता है। उनके अनुसार, इस तकनीक के इस्तेमाल से कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन में 77 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है।

केंद्रीय गडकरी ने बताया कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने से पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम होगी और देश को लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी, जैव ईंधन (बायोफ्यूल) की मांग बढ़ाएगी, किसानों की आय में सहयोग करेगी और "वेस्ट टू वेल्थ" यानी कचरे से संपदा बनाने की अवधारणा को भी बढ़ावा देगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और देश के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा हीरो मोटोकॉर्प की फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों का लॉन्च ऑटोमोबाइल क्षेत्र, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सभी संबंधित पक्षों के सहयोग और समन्वित प्रयासों का परिणाम है।