home page

एसआर फाउंडेशन क्लासेस कुम्हरियां के 4 छात्रों का सैनिक स्कूलों में चयन

 | 
news
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कुम्हारियां स्थित एसआर फाउंडेशन क्लासेस के चार छात्रों का सैनिक स्कूलों में चयन हुआ है। एसआर फाउंडेशन क्लासेस के निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि एसआर फाउंडेशन क्लासेस के गांव खेड़ी निवासी छात्र विराट का राजकीय सैनिक स्कूल कुंजपुरा, गांव रूपाना गंजा के नक्श व गांव जोगीवाला निवासी अंकित का राजकीय सैनिक स्कूल रेवाड़ी में चयन हुआ है। वहीं भादरा तहसील के गांव गांधी निवासी तनुष का राजकीय सैनिक स्कूल चित्तौडग़ढ़ में चयन हुआ है। 


एसआर फाउंडेशन क्लासेस के निदेशक सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक और शारीरिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में एक नए मानक स्थापित किया है। मेधावी छात्रों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण किया है। सभी छात्रों ने अपने स्कूल और माता-पिता का नाम रोशन किया है।