सुपर 100 में चयन होने पर छात्रा पुनीता सुंडा के सम्मान में गांव कुम्हारिया में निकाली रैली, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत,
mahendra india news, new delhi
शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा चलाई जा रही स्कीम सुपर-100 परीक्षा में गांव कुम्हरिया के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कुम्हारिया की छात्रा पुनीता सुंडा का चयन हुआ है। स्कीम के अंतर्गत चयन होने वाली छात्रा पुनीता पुत्री राजेश कुमार सुंडा को विद्यालय प्रबंधन व ग्रामीणों ने सम्मान में रैली निकाली, इस दौरान ग्रामीणों ने जगह जगह रैली का जोरदार स्वागत किया. यह जानकारी देते हुए प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि सुपर 100 स्कीम के अंतर्गत राजकीय विद्यालय में पढऩे वाले मेधावी छात्रों को आईआईटी तथा नीट परीक्षा की निशुल्क तैयारी करवाई जाती है ।
इस स्कीम के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक स्कूल कुम्हारिया की छात्रा पुनीता सुंडा का चयन हुआ है । जिनको विभाग द्वारा आईआईटी वे नीट परीक्षा की निशुल्क तैयारी करवाई जाएगी । सुपर 100 में चयन होने पर बेटी पुनीता को खुली गाड़ी में बैठाकर रैली निकाली गई। इसके अलावा विद्यालय में होनहार विद्यार्थियों स्कूल के छात्र गजेंद्र व छात्रा नेहा द्वारा एनएमएमएस की परीक्षा पास करने पर विजयी रैली निकाली ।
इसी के साथ कक्षा नौवीं के छात्र मनीष पुत्र सतवीर को इंस्पायर स्कीम के तहत पूरे जिले में प्रथम आने पर व उसके मॉडल को राष्ट्र स्तर पर चयनित करने पर स्कूल में सम्मानित किया गया।. इस अवसर पर सरपंच रुपेश बेनीवाल, पंच सुरेंद्र शर्मा, सुभाष बैनीवाल, अध्यापक रणधीर भादू, सत्यनारायण शर्मा, अमर सिंह, सूर्य प्रकाश, अध्यापिका मंजू, बिंदु सहित एसएमसी प्रधान राजेश सहित कई लोगों ने बधाई दी। ग्रामीणों, विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी व जगह जगह रैली का जोरदार स्वागत किया ।
