home page

नाथूसरी चौपटा राजकीय आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया 2 जून से शुरू, 17 ट्रेडों में 480 सीटों पर होने है दाखिले

 | 
Admission process to Nathusari Chaupata Government ITI begins on June 2, with 480 seats in 17 trades
mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), नाथूसरी चौपटा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया 2 जून मंगलवार से शुरू होगी । संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विभिन्न तकनीकी व गैर तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और संस्थान में दाखिले के लिए 17 ट्रेडों में 480 सीटें उपलब्ध हैं।

संस्थान के प्रधानाचार्य बुधराम कंबोज ने बताया कि सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं और प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और आसान बनाया गया है। उन्होंने दसवीं और आठवीं पास युवाओं से अपील की है कि वे अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इन तकनीकी ट्रेडों में दाखिला लेकर कौशल विकास करें। उन्होंने कहा कि, "ITI के कोर्स रोजगारोन्मुखी होते हैं और ये युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दाखिला नोडल अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि विद्यार्थी ऑनलाइन दाखिला पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाथूसरी चौपटा में छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतू फ़ॉर्म भरने के लिए हेल्पडेस्क की शुरुआत की है।

संस्थान के समय मे इच्छुक छात्र-छात्राओं अपना फॉर्म संस्थान में आकर अप्लाई करवा सकते है। संस्थानों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2026 है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि वे अपनी पसंद के ट्रेड में सीट सुरक्षित कर सकें।

WhatsApp Group Join Now

संस्थान में छात्रों के लिए कई लोकप्रिय और रोजगारोन्मुखी ट्रेड उपलब्ध हैं, जिनमें ट्रेडों का विवरण इस प्रकार है:

 * फिटर

 * वायर मैन

 * इलेक्ट्रीशियन

 * इलेक्ट्रीशियन (SCVT)

 * टर्नर

 * पेंटर जनरल

 * मशीनिस्ट

 * ड्राफ्ट्स मैन सिविल

 * आर एंड ए.सी. (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग)

 * बेसिक कॉस्मेटोलॉजी (SCVT)

 * सिविंग टेक्नोलॉजी (SCVT)

 * स्टेनो हिन्दी

 * कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक)

 * मैकेनिक ट्रैक्टर

 * प्लम्बर

 * वेल्डर

 * वुड वर्क टेक्निशियन (कारपेंटर)