home page

CDLU SIRSA में एम.ए. मनोविज्ञान में 40 सीटों पर प्रवेश उपलब्ध, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा का मनोविज्ञान विभाग वर्ष 2023 में स्थापित किया गया। स्थापना के बाद से विभाग विद्यार्थियों को मानवीय व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोवैज्ञानिक अनुसंधान की गहन समझ प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजू बाला ढुल ने बताया कि विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित करना है, जहां मानव व्यवहार की जटिलताओं का वैज्ञानिक अध्ययन किया जा सके तथा मनोवैज्ञानिक ज्ञान को व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण से प्रभावी रूप से जोड़ा जा सके।


उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभाग में एम.ए. (मनोविज्ञान) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें 40 सीटों पर प्रवेश उपलब्ध हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम में रोजगारपरक शिक्षा, कौशल विकास तथा अंतर्विषयक अध्ययन पर विशेष बल दिया गया है। विभाग में आधुनिक मनोविज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षाएं तथा उच्च गति इंटरनेट सहित अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।


डॉ. संजू बाला ढुल ने बताया कि विभाग भविष्य में काउंसलिंग स्किल्स, रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी तथा अन्य उभरते क्षेत्रों में डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की दिशा में भी कार्य कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं व्यावसायिक विकास के नए अवसर उपलब्ध हो सकें।

WhatsApp Group Join Now


मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर प्रदर्शनी, विश्व दयालुता दिवस तथा ईटिंग डिसऑर्डर जागरूकता कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मनोविज्ञान विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुसंधान और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सक्षम मनोवैज्ञानिक बनाने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।