सीडीएलयू SIRSA में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
सिरसा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार ने विद्यार्थियों के हित में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ सुनील कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों तथा यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में संचालित अन्य सभी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुशील कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें तथा प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करें। उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि बढ़ने से अधिक संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के इन अवसरों का लाभ उठा सकेंगे।
बॉक्स आईटम
इसके अतिरिक्त ऑफ साइंस इन योगा तथा बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल, हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जानी है।
