home page

हरियाणा प्रदेश में जिन अध्यापकों की ड्यूटी वर्तमान में जनगणना कार्य में लगी है, उन्हें एचटेट की ड्यूटी....

 | 
Big news regarding Haryana HTET 2026, dates announced, board to adopt this formula for question paper security
 mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर एचटेट की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रदेश में परीक्षा को लेकर तिथियां घोषित कर दी है। परीक्षा 13 और 14 जून को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी वर्तमान में जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें एचटेट की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़ता है तो उसकी परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा आरंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य प्रक्रियाएं समय रहते पूरी हो सकें।

हरियाणा प्रदेशभर में एचटेट के लिए 820 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में करीबन 2 लाख 45 हजार परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा को प्रदेशभर में सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में ली जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

तपती गर्मी व लू के कारण परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता व समुचित प्रबंध किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र पर मधुमेह से पीड़ित परीक्षार्थियों के लिए फ्रूट की व्यवस्था रहेगी।

बोर्ड ने प्रश्नपत्र की सुरक्षा को लेकर प्रश्नपत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाएगा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और नकल रोकने के कड़े इंतजाम रहेंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर मीडियाकर्मी को शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि उम्मीदवारों की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को 2 दिनों में तीन अलग-अलग सत्रों (लेवल) में विभाजित किया गया है। परीक्षा का वक्त सायं कालीन सत्र में 3 बजे से 5: 30 बजे तक एवं प्रात:कालीन सत्र में 10 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा।