home page

एमए समाजशास्त्र में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, विभाग में कुल 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा

 | 
Candidates interested in admission to the MA Sociology program can apply online until July 15, 2026; admission will be granted for a total of 30 seats in the department

 mahendra india news, new delhi
समाज को समझने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में नई पीढ़ी को तैयार करने के उद्देश्य से चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा का समाजशास्त्र विभाग शिक्षा, शोध एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। वर्ष 2024 में स्थापित यह विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, सामाजिक सरोकारों और शोध गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज और उसके बदलते स्वरूप को समझने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

विभागाध्यक्ष डॉ. रोहतास ने बताया कि विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाजशास्त्र विषय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए सामाजिक जागरूकता, अनुसंधान तथा सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है। विभाग विद्यार्थियों में समकालीन सामाजिक मुद्दों के प्रति गहन समझ विकसित करने, आलोचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यावसायिक विकास के लिए तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।


उन्होंने कहा कि समाजशास्त्रीय अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित होना विभाग का दीर्घकालिक विजन है। शिक्षा, अनुसंधान एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से समावेशी, नैतिक और प्रगतिशील समाज के निर्माण में योगदान देना विभाग की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।


डॉ. रोहतास ने बताया कि विभाग में वर्तमान में एमए (समाजशास्त्र) पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं। विभाग अपने प्रारंभिक विकास चरण में है तथा समाजशास्त्रीय अनुसंधान के विभिन्न विशेष क्षेत्रों को विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं तथा अधोसंरचना और शिक्षण संसाधनों का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now


उन्होंने बताया कि हाल ही में स्थापित होने के कारण विभाग में प्लेसमेंट गतिविधियां अभी विकास के चरण में हैं। भविष्य में विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार, शोध एवं करियर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभाग उद्योग, सामाजिक संस्थाओं तथा शोध संगठनों के साथ सहयोग विकसित करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।


उन्होंने बताया कि एमए समाजशास्त्र में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग में कुल 30 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध, अध्यापन, सामाजिक विकास, गैर-सरकारी संगठनों, नीति निर्माण तथा प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।