home page

CDLU प्रशासन ने इवन सेमेस्टर मई 2026 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में किया विस्तार

 | 
CDLU Administration extends the last date for filling online examination form for Even Semester May 2026 examinations

Mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, SIRSA ने छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है। विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इवन सेमेस्टर मई 2026 की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि में विस्तार कर दिया है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी समय पर अपने परीक्षा फॉर्म भर सकें और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


उन्होंने बताया कि पहले सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 मार्च 2026 कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि 6 अप्रैल 2026 तक तथा 900 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने परीक्षा फॉर्म अवश्य भरें, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।

WhatsApp Group Join Now