home page

हरियाणा प्रदेश में सीईटी ग्रुप-डी के लिए 9 से 11 जुलाई तक खुलेगा करेक्शन पोर्टल, युवाओं को दिया एक और मौका

 | 
news

mahendra india news, new delhi
सीईटी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) ग्रुप-डी के युवाओं को आवेदन पत्र में त्रुटियां सुधारने का एक और मौका दिया है।


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया हैंडल पर जानकारी संांझा करते हुए कहा है कि 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59 बजे तक करेक्शन पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान युवा अपने आवेदन पत्र की दोबारा सावधानीपूर्वक जांच कर किसी भी प्रकार की त्रुटि को वक्त रहते ठीक कर सकेंगे।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे करेक्शन विंडो का पूरा लाभ उठाएं और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपने आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों का मिलान कर लें। उन्होंने कहा कि सही और त्रुटिरहित आवेदन भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर ही सभी आवश्यक संशोधन कर लें, क्योंकि इसके बाद आवेदन में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा