हरियाणा के युवाओं के लिए गुड न्यूज! ग्रुप-डी सीईटी लिए आज सें आवेदन; 3 जुलाई तक मिलेगा अवसर
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के युवाओं के लिए गुड न्यूज है। हरियाणा प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए पंजीकरण कराने के लिए तीन साल से इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए गुड न्यूज है।
एचएसएससी (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज शुक्रवार यानि 19 जून, 2026 यानी पोर्टल खुल जाएगा, इसके बाद युवा 3 जुलाई की रात्रि 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। 6 जुलाई तक शुल्क जमा कराया जा सकेगा। आवेदन में कोई गलती हुई तो 7 से 9 जुलाई तक करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा, जिससे युवा जानकारी में संशोधन कर सकेंगे।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि सीईटी परीक्षा और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि बाद में अलग से घोषित होगी। पिछड़ा वर्ग-ए (बीसी-ए), पिछड़ा वर्ग-बी (बीसी-बी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र एक अप्रैल या इसके बाद जारी किए होने चाहिए तथा आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होने चाहिए।
उन्होंने बताया कि डीएससी (वंचित अनुसूचित जाति वर्ग) और अन्य ओएससी (अनुसूचित जाति वर्ग) अभ्यर्थियों के लिए प्रमाणपत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होना अनिवार्य किया गया है। इसी तरह दिव्यांग और ईएसपी श्रेणी के उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होने चाहिए। पूर्व सैनिक (ईएसएम) के आश्रितों के लिए पात्रता प्रमाणपत्र 20 जून 2025 या उसके बाद जारी अथवा नवीनीकृत होना जरूरी होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और पात्रता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
