home page

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का इस दिन आएगा दसवीं व 12वीं कक्षा परिणाम, इंतजार हुआ खत्म

 
Haryana Board of School Education will declare Class 10th and 12th results on this day; the wait is over
 | 
news
mahendra india news, new delhi

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट लगभग तैयार कर लिया है। 14 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। इसके बाद 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए हरियाणा प्रदेश में 1433 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था। इन परीक्षा केन्द्रों पर करीबन 5 लाख 71 हजार 767 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, इसमें सेकेंडरी के 295748, सीनियर सेकेंडरी के 270663 व डीएलएड के 5356 परीक्षार्थी शामिल हैं।

बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड द्वारा नकल करने व करवाने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई तथा परीक्षा को पारदर्शी, नकल रहित व सुसंचालन के लिए 325 प्रभावी उडऩदस्तों का गठन किया गया था।


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक दसवीं कक्षा का परिणाम 17 या 19 मई को घोषित हो सकता है। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है।

WhatsApp Group Join Now