सीएम नायब ने कर दिया ऐलान, हरियाणा के आईटीआई पास युवाओं को मिलेगी नौकरी, हर जिला में लगेगा रोजगार मेला
प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए समय समय पर कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार पहले ही नौकरी बिना पर्ची-बिना खर्ची" (पारदर्शी) के देने की घोषणा की है। प्रदेश में अब सीएम नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए है कि आइटीआइ पास प्रशिक्षुओं के शिक्षुता और प्लेसमेंट डाटा को एकत्रित कर पोर्टल बनाया जाएगा। इसी के साथ ही ITI से पास आउट हुए प्रशिक्षुओं का डेटा राज्य के उद्योग संस्थानों को उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल पोर्टल का निर्माण किया जाएगा।
हरियाणा प्रदेश के सभी जिले में रोजगार के लिए बड़े मेले लगाए जाएंगे। बकायदा इसके लिए विभाग कलेंडर भी जारी करे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। CM हरियाणा निवास में युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग की गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देश जारी किए। इस बैठक में विभाग के प्रदेश मंत्री गौरव गौतम भी शामिल हुए। CM नायब ने कहा कि नई शिक्षा नीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि स्टूडेंट्स में पढ़ाई के साथ साथ हाथ का हुनर भी बढ़े
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ITI पास छात्रों की मानोटरिंग की व्यवस्था की जाए कि पास आउट होने के बाद उन्हें रोजगार मिला या नहीं। इंटर्नशिप पर जाने वाले छात्रोंं का भी ब्योरा रखा जाए। आइटीआइ को विशेष रूप से अपग्रेड किया जाए। दस IMT खुलने के बाद उनमें स्किल युवाओं की डिमांड बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ITIमें इस्तेमाल होने वाली मशीनरी को लेकर भी जानकारी ली। जिन संस्थानों में मशीनरी खराब है या पुरानी तकनीक की है उन्हें अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आइटीआइ की बिल्डिंग, चारदीवारी और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
