home page

IAS Kasturi Panda: बिना किसी कोचिंग के UPSC की तैयारी कर बनीं IAS अफसर, जाने इनकी सफलता की कहानी

 | 
news

mahendra india news, new delhi
IAS Kasturi Panda: 
यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने बिना किसी कोचिंग के परीक्षा क्रैक की। आइए जानते हैं आईएएस अफसर कस्तूरी के बारे में...

कंप्यूटर साइंस में किया है बीटेक

ओडिशा की मूल निवासी कस्तूरी पांडा ने साल 2022 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की. उन्होंने बिना किसी कोचिंग के अपने दूसरे प्रयास में 67वां स्थान हासिल किया. कस्तूरी ने NIT राउरकेला से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है. पहले प्रयास में असफल होने के बाद उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया और यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की. 

कस्तूरी पांडा का कहना है कि यूपीएससी के पूरे सिलेबस को स्मार्ट स्टडी फॉर्मूला अपनाकर कवर किया जाना चाहिए. उनके अनुसार बेसिक चीजें पढ़कर UPSC की तैयारी करनी चाहिए. कस्तूरी यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को यह सलाह देती हैं कि तैयारी के लिए बेसिक किताबें जरूर पढ़ें. उन्होंने खुद 9वीं से 12वीं कक्षा तक की किताबों में से यूपीएससी के लिए अपना बेस तैयार किया था.

WhatsApp Group Join Now

कस्तूरी ने घर पर रहकर ही परीक्षा के लिए पढ़ाई पर फोकस किया और कई टेस्ट पेपर हल किए. जानकारी के मुताबिक उन्होंने साल 2022 के प्रयास में लगभग 30 ही फुल लेंथ टेस्ट दिए थे, लेकिन पिछले मॉक टेस्ट को भी रिवाइज किया था.

उन्होंने दोनों प्रयास में अच्छे मार्जिन के साथ बढ़िया स्कोर किया था. 100 से ज्यादा अंकों के लिए वह 2 घंटे में लगभग 90-94 सवालों का जवाब देने का प्रयास करती थीं. उनका कहना है कि शुरू में केवल 40-60 के रेंज में बहुत कम स्कोर होता था, लेकिन लगातार और बार बार रिवीजन करने से स्कोर सुधरता है.