home page

4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 
Important events, people born, important occasions and festivals of 4 December
 | 
 Important events, people born, important occasions and festivals of 4 December

 mahendra india news, new delhi
  अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए 4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानना बहुत ही जरूरी है। हम प्रतिदिन हर दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जन्मे व्यक्ति, महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव के बारे में जानकारी देंगे। इसलिए हमारी वेबसाइट mahendraindianews.com से जुड़े रहे।

4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1783 - अमेरिकी जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने औपचारिक रूप से अपने अधिकारियों को न्यूयॉर्क शहर के फ्रैंन्स टैवन में विदाई दी।
1786 - मिशन सांता बारबरा की स्थापना पाद्री फर्मिन लस्यूएन ने कैलिफोर्निया में स्पेनिश मिशन के दसवें हिस्से के रूप में की थी।


1860 - गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1952 - इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1957 - राजस्व आसूचना निदेशालय या राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), एक भारतीय खुफिया एजेंसी की स्थापना हुई।

WhatsApp Group Join Now


1971 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
1971 - भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1977 - मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
1984 - हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1995 - सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।


1999 - रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
2003 - अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006 - फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012 - सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।


2020 - विजय माल्या पर प्रवर्तन निदेशालय ने कारवाही करते हुए (ईडी ने) फ्रांस में विजय माल्या की 1.6 मिलियन यूरो की प्रॉपर्टी को जब्त किया।
2021 - इंडोनेशिया में दो जिले सुमेरू पहाड़ से निकली ज्‍वालामुखी की राख से ढके , सूर्य भी दिखाई नहीं दिया।


2022 - भारत की G20 प्रेसीडेंसी की पहली शेरपा बैठक उदयपुर राजस्थान में शुरू हुई।
2022 - मप्र में ट्रक द्वारा सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलने से 6 की मौत व 10 घायल हुए।
2023 - ''मिचौंग' तूफान की तबाही से पानी-पानी हुआ तमिलनाडु, 2 लोगों की मौत, स्कूल बंद, 144 ट्रेनें कैंसिल हुई।
2023 - केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश किया गया।
2023 - प्रथम सर्वेक्षण पोत (वृहद) संध्याक भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
2024 -  महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया।

4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉

1748 - फ़्रांस के रसायन शास्त्री बर्टले का जन्म हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकार के नमकों के बारे में शोध कार्य किया।
1888 - रमेश चंद्र मजूमदार - इतिहासकार।
1892 - विद्याभूषण विभु - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।


1910 - मोतीलाल - हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1919 - इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री।
1923 - श्रीपति मिश्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
1962 - ओम बिरला - राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ जो लोकसभा के अध्यक्ष बने।
1963 - जावेद जाफरी - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1979 - सुनीता रानी- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।
1994 - रानी रामपाल भारत की एक हॉकी खिलाड़ी।

4 दिसंबर को हुए निधन👉

1962 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।
2014 - न्यायमूर्ति वी आर कृष्ण अय्यर - भारत के एक न्यायधीश थे।


1920 - नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।
2021 - अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेति रोसैया (88) का निधन हुआ।
2021 - मशहूर हिन्दी टेलीविजन पत्रकार विनोद दुआ (67) का निधन हुआ।
2022 - भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित मशहूर फ्रेंच लेखक डोमिनिक लैपियर (91) का निधन हुआ।
2023 - फ्रांसीसी रग्बी लीग प्लेयर मारियस फ्राटिनी (82) का निधन हुआ।

4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🌟 श्री विद्या जयन्ती।
🌟 श्री दत्तात्रेय जयन्ती।
🌟 श्री दत्त / मणिक प्रभु जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।
🌟 श्री त्रिपुर भैरव जयन्ती।
🌟 भगवान श्री अरहनाथ जन्मकल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष सुदी चतुर्दशी)।
🌟 भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा जयन्ती (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।
🌟 श्री बाबा महाराज आर्वीकर महानिर्वाण दिन - (माचणूर , मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।
🌟 श्री सम्भवनाथ जी तप कल्याणक (जैन , मार्गशीर्ष शुक्ल पूर्णिमा)।
🌟 श्री रामस्वामी वेंकटरमण जयन्ती।
🌟 श्री इन्द्रकुमार गुजराल जयन्ती।
🌟 श्री शशि कपूर स्मृति दिवस।
🌟 भारतीय जल/नौ सेना दिवस।
🌟 राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) स्थापना दिवस (68वां)।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय बैंक दिवस।
🌟 अन्तर्राष्ट्रीय चीता दिवस।
🌟 रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस।